इंदौर में दर्जनभर टीआई के तबादले ,दो को लाइन भेजा
इंदौर।शहर के पुलिस महकमे में स्थानीय स्तर पर बुधवार रात बड़ा फेरबदल किया गया।जिसमे एक दर्जन थानों पर नए टीआई की पदस्थापना की गई जबकि द्वारकापुरी और आजादनगर थानों के टीआई को लाइन भेजा गया है।
बुधवार रात इंदौर मुख्यालय डीसीपी अंकित सोनी के आदेश वाली तबादला सूची जारी की गई जिसमें शहर के 12 थानों पर टीआई की पदस्थापना की गई है अधिकांश उन टीआई को फील्ड में काम करने का मौका दिया गया है जो लाइन में रहकर पदस्थापना की राह देख रहे थे।इस सूची में डीआरपी लाइन से विजय कुमार सिसोदिया को आजाद नगर,आरडी कानवा को परदेशीपुरा,सहर्ष यादव को कनाड़िया,रत्नाबर शुक्ला रावजी बाजार,राहुल राजपूत को द्वारकापुरी,यशवंत बड़ोले को सदर बाजार थाने की जिम्मेदारी देते हुए नया टीआई बनाया गया है।उधर द्वारकापुरी टीआई आशीष सप्रे को अपराध शाखा,लाइन से माधव सिंह भदौरिया व राजेन्द्र सिंह दंडोतिया को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा आजाद नगर टीआई नीरज मेढा और अन्नपूर्णा टीआई सुनील शेजवार को लाइन भेजा गया है।
Dastak Indore