राहुल-प्रियंका की सभा से पहले महू पहुंचे सीएम:कहा- कुछ लोग बाबासाहब की जन्मस्थली को पर्यटन समझ रहे; पटवारी बोले- भाजपा की नीतियां संविधान के लिए खतरा

राहुल-प्रियंका की सभा से पहले महू पहुंचे सीएम:कहा- कुछ लोग बाबासाहब की जन्मस्थली को पर्यटन समझ रहे; पटवारी बोले- भाजपा की नीतियां संविधान के लिए खतरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की महू में होने वाली सभा से एक दिन पहले सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचकर माल्यार्पण किया और उनके अस्थिकलश के दर्शन किए।

सीएम ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग बाबासाहब की पावन जन्मस्थली को मात्र पर्यटन स्थल के रूप में देख रहे हैं। वे यहां इवेंट करने आ रहे हैं। जबकि बाबासाहब को सच्चा सम्मान देने के लिए उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों पर आना चाहिए।

इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की नीतियां लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है।

बता दें कि महू में सोमवार को कांग्रेस यहां बड़ी सभा करने जा रही है। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम समेत अन्य दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं।